कुमकुम भाग्य एक डेली सोप हिंदी टीवी सीरियल है जो सोमवार से शुक्रवार जीटीवी पर प्रसारित किया जाता है। इसे अनिल नागपाल और समीर कुलकर्णी ने डायरेक्ट किया है और एकता कपूर इस शो की प्रोड्यूसर हैं। 15 अप्रैल 2014 को यह सीरियल पहली बार जीटीवी पर दिखाया गया था। यह सीरियल जेन ऑस्टिन के उपन्यास सेंस एंड सेंसिब्लिटी पर आधारित है। सीरियल की कहानी को अनिल नागपाल ने लिखा है जबकि डायलॉग धीरज सरना ने लिखे हैं। इस प्रोग्राम में मध्यवर्गीय परिवार की परेशानियों और रोजमर्रा की जिंदगी को दिखाया गया है। इसमें एक सामान्य लड़की की शादी एक बड़े घर में हो जाती है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह शादी के बाद मैरिड कपल को परेशानियों का सामना करना पड़ता है और वो इन परेशानियों से निजात पाने की कोशिश करते हैं। इस प्रोग्राम में सृष्टि झा, शब्बीर अहलुवालिया, मृणाल ठाकुर, अरिजीत तनेजा और विन राणा ने मुख्य भूमिका निभाई है।
यह कहानी एक टीचर प्रज्ञा अरोड़ा (सृष्टि झा) और अभिषेक मेहरा (शब्बीर अहलुवालिया) के ईर्द-गिर्द घूमती है। शब्बीर अहलुवालिया एक रॉक स्टार हैं। प्रज्ञा अरोड़ा की मां सरला अरोड़ा (सुप्रिया शुक्ला) एक मैरिज हॉल चलाती हैं इनकी दो बेटियां है दूसरी बेटी बुलबुल अरोड़ा (मृणाल ठाकुर) है। बुलबुल अरोड़ा एक कंपनी में नौकरी करती है लेकिन अपने बॉस पूरब खन्ना (विन राणा) को पसंद नहीं करती। इस सीरियल में दोनो बहनों की अलग-अलग जिंदगी को दिखाया गया है। दोनो बहनो की उम्मीदें, सपने और ख्वाहिशें अलग-अलग हैं। इसके अलावा सीरियल में प्रज्ञा, बुलबुल और सुरेश के लव ट्रांयगल को भी दिखाया गया है। प्रज्ञा जहां सुरेश से प्यार करती है वहीं सुरेश के दिल में बुलबुल के लिए प्यार की भावनाएं बहती हैं।
कुमकुम भाग्य के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि रणवीर अपने दोस्त के खुदकुशी के प्रयास की खबरों से परेशान है। वह आर्यन की मदद से क्वेश्चन पेपर चोरी करके दोस्त की मदद करने का फैसला करता है। वहीं ऋषि शहाना को बताता है कि कैसे प्रियंका ने उसे झूठे बलात्कार के केस में फंसाया। वह प्रज्ञा की परेशानी के लिए भी खुद को जिम्मेदार ठहाराता है।
दूसरी ओर प्रज्ञा प्राची से पूछती है कि दिवाली पार्टी में क्या हुआ था। जब प्रज्ञा सुनती है तो संजू प्राची के जीवन में लौट आया है तो वह चिंतित हो गई। वहीं प्रियंका अखबारों में अपनी खुदकुशी की खबरों के इंतजार में थक गई है। कुमकुम भाग्य के अगले एपिसोड में आप देखेंगे कि रणवीर और प्राची कॉलेज में एक साथ चल रहे हैं। तभी प्राची का पैर एक पेंसिल पर पड़ जाता है। वह फिसल जाती है, लेकिन रणवीर उसे संभाल लेता है। प्राची रणवीर की बांहों में सुरक्षित है। रिया की दोस्त डिम्पी रणवीर का पीछा कर रही होती है। वह जब रणवीर की बाहों में प्राची को देखती है तो हैरान है। वहीं दूसरी ओर प्रियंका एक हथौड़ा लेती है और अपने चेहरे पर मारती है। वह दर्द में है लेकिन खुश है। क्या प्रियंका ऋषि को फंसाने के लिए नई चाल चलने वाली है? जानने के लिए आप हमारे साथ बने रहें।
कुमकुम भाग्य के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि ऋषि और प्रज्ञा ने मानने से इनकार कर दिया कि प्रियंका मर चुकी है। अभि प्रियंका को ढूढने के लिए पहाड़ी पर जाता है। वह प्रियंका नहीं खोज पता है। वह ऋषि को पकड़ लेता है। वहीं पुलिस को प्रियंका का फोन और सूटकेस मिलता है। वहीं प्रज्ञा को एक सबूत मिलता है जिससे पता चलता है कि प्रियंका जीवित है और वह यह सब ऋषि को फंसाने के लिए रही है।
प्रज्ञा पुलिस स्टेशन जाती है और वहां कहती है कि आप ऋषि को गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं, क्योंकि आरोप लगाने वाले अभि के पास न तो सूइसाइड लेटर है और न ही प्रियंका की डेड बॉडी। कुमकुम भाग्य के अगले एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रज्ञा और अभि थाने में बहस कर रहे हैं। प्रज्ञा अभि से कहती है कि सच्चाई कई बार सामने आ चुकी है, लेकिन आप देखना नहीं चाहते हैं। वह कहती है कि प्रियंका बेहद शातिर है। यह कोर्ट में भी साबित हो चुका है। वह आपके सामने कुछ और दिखती है और मेरे सामने कुछ और। वह ऋषि से शादी करने के लिए कुछ भी कर सकती है। अभि प्रज्ञा को गलत आदमी का पक्ष लेने से मना करता है। क्या प्रियंका का सच साबित कर पाएगी प्रज्ञा? जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।
Copyright 2021@All rights reserved. - All India Scholarship Test Exam